AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार
इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से
शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर
आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी
2023 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत कुल
364 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के 356 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) के 04 पद
वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) के 02 पद
मैनेजर के 02 पद हैं।
पदों के लिए आयु सीमा
वरिष्ठ सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम
आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
कनिष्ठ कार्यपालक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की
अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
प्रबंधक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम
आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
वेतनमान (आईडीए)
प्रबंधक (ई-3) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60000 से
लेकर 180000 रुपये का वेतन मिलेगा।
कनिष्ठ कार्यकारी (ई-1) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को
40000 से 140000 रुपये का वेतन मिलेगा।
वरिष्ठ सहायक (NE-6) को 36000 से लेकर 110000 रुपये का
वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क
देना होगा।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं
जिन्होंने सफलतापूर्वक एएआई/महिला उम्मीदवारों में शिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष पूरा
कर लिया है, उन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Important Links
Tag:
aai atc recruitment 2023, sarkari result, aai.aero recruitment, free jobs alet, aai recruitment 2022 notification, india result, aai atc recruitment 2022 notification, aai jobs 2023, aai recruitment 2022 apply online, sarkari jobs 2023, aai recruitment 2022 syllabus, latest jobs update, aai.aero login, bihar jobs 2023, aai junior executive,