Type Here to Get Search Results !

आते ही मचा दिया बवाल! सिर्फ 5 मिनट में बिक गए 3 लाख यूनिट्स


आते ही मचा दिया बवाल! सिर्फ 5 मिनट में बिक गए 3 लाख यूनिट्स, इस स्मार्टफोन ने गर्दा उड़ा डाला

मोबाइल न्यूज़ डेस्क - चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K60 सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह सीरीज इतनी शानदार है कि आप सोच भी नहीं सकते। इस सीरीज में Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं और इस सीरीज की सेल 1 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि इस सीरीज के 3 लाख स्मार्टफोन महज 5 मिनट में बिक गए हैं। जो स्मार्टफोन बेचे गए उनमें Redmi K60 और Redmi K60 Pro शामिल हैं।

Redmi K60 में ग्राहकों को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज (बेस वेरिएंट) मिलता है. डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.67-इंच QHD+ AMOLED पैनल है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 480Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

इसमें Redmi K60 Adreno GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेनरेशन 1 चिपसेट मिलता है। इसमें 5500mAh की बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। K60 Pro की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 6.67-इंच 2K 12-बिट AMOLED फ्लैट डिस्प्ले भी मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है। यह HDR10+, डॉल्बी विजन और 1920Hz PWM हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 

Tag:

redmi k60 e, redmi k60 5g, Redmi K60E prce, redmi k60 price, redmi k60 ultra, redmi k60 antutu, Redmi K60E flipkar price, redmi k60 china, redmi k60 gaming edition, redmi k60 review, redmi k60 pro price, xiaomi redmi k60 pro price, redmi k60 pro flipkart, redmi k60 pro gsmarena, redmi k60 ultra, redmi k60 pro plus, redmi k60 pro release date, redmi k60 pro specs, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.