Type Here to Get Search Results !

UPPSC Exam Calendar 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा का कैलेंडर

uppsc

UPPSC Exam Calendar 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा का कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

UPPSC Exam Calendar 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक, इस साल आयोग द्वारा 08 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2023 के माध्यम से आयोग ने आगामी वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है। यूपीपीएससी कैलेंडर 2023 के अनुसार, जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।

 

बता दें कि इस साल जारी हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर की खास बात यह है कि, इस साल परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव भी किए गए हैं। यदि किसी भी कारण से कोई भी भर्ती परीक्षा अपने तय समय और तारीख पर आयोजित नहीं हो पाती है, तो उस परीक्षा के लिए रिजर्व की गई तारीख पर उसका आयोजन किया जाएगा। जिससे प्रतियोगी छात्रों का नुकसान नहीं होगा।

 

इन परीक्षाओं का होगा आयोजन

1. यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 आठ जनवरी 2023 को आयोजित की जानी है।

2. सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022  नौ और 10 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।

3. उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022  12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।

4. खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022 19 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।

5. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023  14 मई 2023  को आयोजित की जाएगी।

6. न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022 मई 23,24,25 2023  को आयोजित की जाएगी।

7. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023  23 सितंबर 2023 से शुरू होगी।

8. सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 - नौ अक्तूबर 2023 से शुरू होगी।

 

Tag:

uppsc exam calendar 2023 pdf, uppsc 2023 prelims date, uppsc exam calendar 2023-24, uppsc calendar, uppsc calendar 2023 sarkari result, uppsc exam calendar 2022-23, uppsc exam calendar 2022 pdf, uppsc calendar 2022 to 2023, 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.